फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्राचीन शिव मोनी मंदिर का जल्द होगा सौंदर्यीकरण

Thu, 18 Dec 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। पर्यटन विभाग की ओर से जल्द ही घोसीपुरा स्थित प्राचीन शिव मोनी मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। बुधवार को विभाग के आर्किटेक ने मंदिर पहुंचकर निरीक्षण किया और मंदिर के महंत से जानकारी ली।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों एसडीएम संत दास पंवार ने नगरवासियों, श्रद्धालुओं और मंदिर के महंत स्वामी भजनानंद महाराज के आग्रह पर प्राचीन शिव मोनी मंदिर के विकास, सौंदर्यीकरण के लिए पूरा प्रस्ताव बनाकर मुख्य विकास अधिकारी मुरादाबाद को भेजा था। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रस्ताव शासन स्तर पर पर्यटन विभाग को भेजा था।
पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ की टीम ने आर्किटेक आदित्य साहू के साथ शिव मोनी मंदिर पहुंचकर यहां भ्रमण कर जायजा लिया। मंदिर के महंत स्वामी भजनानंद महाराज से भी जानकारी ली। आश्वासन दिया कि धन आवंटित होने पर मंदिर पर सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें