फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हादसा रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी अमन कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हरथला अमन कमेटी के पदाधिकारियों ने संभावित रेल हादसों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। हरथला-कांठ रोड रेलवे फाटक पर आए दिन लोग जल्दबाजी के चक्कर में बंद फाटक पार करते हैं। जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। इसी को रोकने के लिए कमेटी फाटक के दोनों ओर जागरूकता बैनर लगाकर लोगों को समझाया जाएगा।
विज्ञापन

हरथला अमन कमेटी के नईम रज़ा ने कहा कि फाटक के दोनों ओर कमेटी बैनर लगाएगी। कमेटी के पदाधिकारी यहां मौजूद रहेंगे और फाटक बंद रहने पर जो लोग उसे पार करने की कोशिश करते हैं, उन्हें समझाया जाएगा। ऑटो, बाइक चालकों व स्कूली बच्चों को विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा।
नईम रज़ा ने कहा कि दो मिनट की जल्दबाजी पूरे परिवार पर भारी पड़ सकती है। इस अभियान में फैजान सलमानी, गजेंद्र सिंह, तूफेल, शराफत, नाहिद हुसैन, नूर हसन, जयवीर सिंह सहित सभी सदस्य सहयोग करेंगे। कमेटी ने रेलवे प्रशासन से भी हरथला व मऊ फाटक पर माइक से अनाउंसमेंट कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें