फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खतौनी में फर्जी एंट्री के आरोप को गलत बताया, एसडीएम को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के मोहल्ला फ़तहउल्ला में करोड़ों की सरकारी भूमि खतौनी में फर्जी एंट्री करने के आरोप में लेखपाल हिमांशु ने अधिकारियों के आदेश पर 11 लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आरोपियों में एक अधिवक्ता अशोक कुमार भी शामिल हैं। जिसकी जानकारी मिलने पर सोमवार को अधिवक्ता भड़क गए। उन्होंने एसडीएम प्रीति सिंह का उनके कार्यालय में घेराव कर प्रदर्शन किया। अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई को गलत बताया।
अधिवक्ताओं का कहना था कि अशोक कुमार ने जमीन को किसी अन्य से बैनामे के माध्यम से खरीदा था। इसलिए अधिवक्ता के खिलाफ की गई कार्रवाई गलत है जो इसके असली आरोपियों के खिलाफ प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। अधिवक्ताओं ने कहा कि अशोक कुमार के खिलाफ कार्रवाई निरस्त की जाए। इस पर एसडीएम ने बताया कि प्रशासन इस मामले में विभाग की आंतरिक जांच भी कर रहा है। जिसमें यह पता लगाने की कोशिश है कि यह फर्जी एंट्री खतौनी में किस नायब तहसीलदार, लेखपाल और कानूनगो के हस्ताक्षर से हुई है। जांच में उनका पता चलने पर उनके खिलाफ भी एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की मांग पर एसडीएम प्रीति सिंह ने आश्वासन दिया कि जब तक आंतरिक जांच पूरी नहीं होगी अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने पुलिस से वार्ता भी की। अधिवक्ता अशोक कुमार की ओर से कार्रवाई को निरस्त करने के लिए एसडीएम को प्रार्थना पत्र भी दिया गया।
घेराव करने वालों में ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह और महासचिव मनोज कुमार पाल, रजनीश प्रताप सिंह, राजीव कुमार बिश्नोई ,हीरालाल अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, पुष्पराज सिंह, विशाल अग्रवाल ,धर्मपाल सिंह बिश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें