फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रभारी प्राचार्य को सीसीटीवी कैमरे का नहीं मिला एक्सेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। केजीके कॉलेज में छात्रों की निगरानी के लिए करीब 40 कैमरे लगाए गए हैं। यह कैमरे चल तो रहे हैं लेकिन इनका एक्सेस अभी तक प्रभारी प्राचार्य को नहीं मिला है। इसकी वजह से कॉलेज में चल रही गतिविधियों की जानकारी एक सप्ताह से नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

केजीके कॉलेज में गुरु जंभेश्वर विवि व रुहेलखंड विवि के बीए, बीएससी की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जा रही है। दो मई से कॉलेज की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी नहीं हो पा रही है। क्योंकि निलंबित प्राचार्य ने अभी तक प्रभारी प्राचार्य को कैमरे का एक्सेस नहीं दिया है। प्रभारी प्राचार्य विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि कैमरे का एक्सेस नहीं मिलने की वजह से कॉलेज की देखरेख ठीक ढंग से नहीं हो पा रही है। छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। उन्होंने बताया कि तीन मई को कॉलेज में नीट की परीक्षा हुई थी। करीब 55 शिक्षक लगाए गए थे। किन्हीं कारणों ड्यूटी का पेमेंट रुका हुआ था। शुक्रवार को ड्यूटी का पेमेंट हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें