बिलारी। प्रदेश की भाजपा सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में सोमवार सुबह ब्लॉक कार्यालय सभागार में समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और जन कल्याणकारी योजनाएं बताई गईं। कई योजनाओं का लाभ पाने के लिए चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी दिए गए।
समारोह के मुख्य अतिथि बिलारी ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी के पति राजपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जनता के लाभ के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। समारोह में बीडीओ नरेशपाल सिंह, एडीओ पंचायत शकील अहमद, एडीओ समाज कल्याण अनुराज सिंह, ब्लॉक समन्वयक नवल किशोर,ब्लॉक मिशन प्रबंधक शमीम अहमद ने विचार रखे।
समारोह में बेहतर कार्य करने वाले सफाई कर्मियों धर्मवीर बहादरपुर, लल्लू सिंह रायपुर, राजेश सिंह इब्राहीमपुर, अतर सिंह रुस्तमपुर और रियाजुल हसन खाता हमजापुर तथा शौचालयों का बेहतर रख रखाव करने वाले अकरम, सलमान,अनीस, जावेद और इजहार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में जिन योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए गए उनमें वृद्धावस्था पेंशन के लिए नन्ही देवी, सोमवती, कैलाशो, पुत्न खां और मोहम्मद उमर, निराश्रित महिला पेंशन के लिए मुन्नी देवी, सूखी देवी, नेमवती, शकुंतला और लक्ष्मी तथा दिव्यांग जन पेंशन के लिए विजय सिंह, पान सिंह और शुमायला शामिल हैं।