फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पालिका सभासद के घर में चोरी के बाद लगाई आग का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी वार्ड संख्या 14 के सभासद गगन वार्ष्णेय के घर में चोरी करने और आग लगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संभल सीओ आलोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान मुरादाबाद के थाना मझोला अंतर्गत मियां कॉलोनी निवासी रागिब उर्फ टावर के रूप में हुई है। आरोपी पहले नखासा थाना क्षेत्र के तुर्तीपुर इल्हा इलाके में रहता था। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी मिला है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी के पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। नशे का आदि है। आरोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।
मालूम हो सभासद के घर में रविवार की रात आग लग गई थी। इससे सभासद और उनकी पत्नी पल्लवी व बेटी गर्वी और अक्षवी की हालत बिगड़ गई थी। पड़ोसियों ने किसी तरह पूरे परिवार को बाहर निकाला था। इस घटना में सभासद को काफी नुकसान हुआ था। अज्ञात के खिलाफ चोरी और आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से छानबीन कर आरोपी की पहचान की। सीओ ने बताया कि आरोपी नशेड़ी है और वह नशा करने के लिए ही चोरी करता है। घटना का खुलासा सीसीटीवी कैमरों की मदद से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें