संभल। छुट्टा गोवंश पशुओं को संरक्षित करने के लिए नगर पंचायत सिरसी में सिंघा तालाब के पास सरकारी भूमि में 1.65 करोड़ रुपये की लागत से कान्हा गोशाला का निर्माण तेजी से चल रहा है। इस गोशाला की क्षमता 500 गोवंश पशुओं की है। गोशाला में नगर पंचायत के अलावा दूसरे क्षेत्रों के गोवंश पशु भी संरक्षित किए जाएंगे। ईओ नगर पंचायत का कहना है कि करीब ढाई महीने में गोशाला का निर्माण पूरा करा लिया जाएगा।
सिंघा तालाब के पास सरकारी भूमि में गोशाला का निर्माण कार्य एक महीने पहले शुरू हुआ था। तेजी से काम चलने पर चारों तरफ से बाउंड्री का निर्माण हो चुका है। गोशाला में गोवंश पशुओं के लिए व्यवस्था करने के साथ ही ऑफिस भी बनाया जाएगा। गोशाला में पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर की व्यवस्था होगी और चार केयरटेकर भी लगाए जाएंगे। केयरटेकर पशुओं के लिए चारे, भूसे से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने का काम करेंगे।
इस गोशाला के बन जाने से नगर पंचायत सिरसी के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गोवंश पशुओं के घूमने की समस्या समाप्त हो सकेगी। गोशाला में गोवंश पशुओं को संरक्षित किया जाएगा। ईओ नगर पंचायत डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि कान्हा गोशाला का निर्माण कार्य को ढाई महीने में पूरा कराने का प्रयास है।
000000000000
किसानों की फसलों को नहीं होगा नुकसान
नगर पंचायत सिरसी और आसपास के इलाके में छुट्टा गोवंशीय पशु विचरण करते रहते हैं। छुट्टा गोवंश पशु खेतों में किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। सिरसी में कान्हा गोशाला बन जाने पर उसमें छुट्टा गोवंश पशुओं को संरक्षित किया जाएगा तो किसानों की फसलों को नुकसान भी नहीं होगा। छुट्टा गोवंश पशुओं को संरक्षित किए जाने पर किसान भी राहत महसूस करेंगे।
000000000000
लोगों को मार्ग पर आवागमन में मिलेगी सहूलियत
ईओ नगर पंचायत डॉ. मणिभूषण तिवारी ने कहा कि कान्हा गोशाला में सिरसी के गली मोेहल्लों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र और मुख्य मार्ग पर घूमने वाले छुट्टा गोवंयीय पशुओं को संरक्षित किया जाएगा। लोग भी बिना डर के मार्ग पर सफर करेंगे और आवागमन में सहूलियत मिलेगी। बताते चलें कि छुट्टा गोवंश पशुओं के मार्ग पर रहने के कारण हादसे का अंदेशा रहता है।