फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कारोबारी की हत्या के आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

Sun, 01 Mar 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। जिला पंचायत सदस्य महजबीं के देवर एवं टायर कारोबारी अनीस अहमद की हत्या करने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी फरमान ने थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पिस्टल बरामद कर ली है और पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने कारोबारी के भाई की तहरीर पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कारोबारी के छोटे भाई नफीस अहमद ने कुंदरकी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने बड़े भाई अनीस अहमद और भतीजे मो.अहराज के साथ तरावीह पढ़कर अपने घर लौट रहे थे। घर के पास पहले से ही चार अज्ञात लोग अपने हाथाें में हथियार लिए खड़े थे। इन लोगों ने दोनों भाइयों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें चार गोलियां टायर कारोबारी मो.अनीस को लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि नफीस अहमद बाल बाल बच गए थे। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग जुटे तो हत्यारोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कारोबारी अनीस अहमद को अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि कारोबारी अनीस अहमद की हत्या में चार अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें एक आरोपी मो. अरमान को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ कर जल्द की खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें