ठाकुरद्वारा। नगर के मोहल्ला वार्ड 16 नई बस्ती निवासी मंतशा की उसकी ससुराल में मौत हो गई थी। 22 जुलाई को मंतशा के पिता इरशाद अली ने पुलिस में मंतशा के पति उमर फारूक, ससुर रईस, जेठ शरीफ के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन आरोपी ससुर और जेठ एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं।
मंतशा के पिता इरशाद कोतवाली पुलिस के चक्कर लगा लगाकर थक चुके हैं। अधिकारियों से भी उनकी गिरफ्तारी के लिए गुहार कर चुके हैं लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इरशाद का आरोप है कि आरोपी खुले आम घूम रहे हैं और उस पर मुकदमे में फैसले के लिए दबाव डाल रहे हैं। फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इरशाद ने संबंध में अब एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई है। इरशाद अली ने आरोप लगाया है कि कोतवाली पुलिस आरोपियों से हम साज हो गई है और उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। बे खुलेआम कोतवाली में आ जा रहे हैं। इरशाद अली की शिकायत पर एसएसपी ने सीओ को जांच के आदेश दिए हैं। इस पर सीओ ने बुधवार को इरशाद को अपने कार्यालय में बुलाया उनसे शिकायत के बारे में पूछताछ की।