फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ठाकुरद्वारा के छात्रों को नहीं लगानी पड़ेगी मुरादाबाद की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक ठाकुरद्वारा के छात्रों को भवन और शिक्षकों के अभाव में मुरादाबाद के राजकीय पॉलीटेक्निक में पढ़ाई करनी पड़ रही है। प्रधानाचार्य का कहना है कि अब संस्था का भवन बनकर तैयार हो गया है। इसी माह के अंत तक या अगले माह वह वह विभाग को मिल जाएगा।
राजकीय पॉलीटेक्निक ठाकुरद्वारा प्रोजेक्ट वर्ष 2010 में स्वीकृत हुआ था। प्लास्टिक एंड माउड टेक्नोलाॅजी, आर्किटेक्चर और सिविल ब्रांच हैं। प्लास्टिक एंड माउड टेक्नोलॉजी में अभी तक तकनीकी शिक्षा परिषद उप्र की ओर से कोई भी दाखिला नहीं करवाए गए हैं। सिविल और आर्किटेक्चर ट्रेड में वर्ष 2018 में दाखिला शुरू हो गए थे। उस वक्त पहला बैच था। इस वर्ष 260 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अब इसके साथ ही पद भी स्वीकृत हो गए हैं। इससे शिक्षकों की नियुक्ति का भी रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


चार साल रुका रहा था काम
इसकी लागत पहले 17 करोड़ थी। किश्त जारी न होने की वजह से वर्ष 2019 में काम रुक गया था। अक्तूबर 2023 में जब चार करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की गई तो निर्माण कार्य शुरु हुआ। प्रोजेक्ट लंबित होने की वजह से वर्तमान में इस प्रोजेक्ट की लागत 21 करोड़ रुपये हो गई है। अब तक शासन की ओर से 17 करोड़ रुपये निर्माण इकाई को दे दिए गए हैं। चार करोड़ रुपये शेष हैं।
विज्ञापन


- बिजली और पेयजल की सुविधा नहीं हो पाई थी। इसकी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी व निदेशक प्रावधिक शिक्षा बोर्ड को भेज दी गई है। कमियों को दुरुस्त कर यदि भवन मिल जाता है तो विद्यार्थियों के लिए बड़ी सहूलियत होगी। वह अपनी मूल संस्था में पढ़ाई कर सकेंगे। -धीरेंद्र कुमार यादव, प्रधानाचार्य, राजकीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें