फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुठभेड़ में पकड़ा गया नशीली चाय पिलाकर लूटने वाला आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ट्रेनों में यात्रियों को नशीली चाय पिलाकर उनके रुपये लूटने वाला आरोपी आसिफ बुधवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। वह कटघर आउटर पर अपने साथियों संग फिर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। जीआरपी ने मौके पर उसे घेर लिया। मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और पकड़ा गया। हालांकि उसके बाकी साथी भागने में फरार हो गए।

20 दिन पहले ही अमरोहा निवासी आसिफ ने गजरौला-नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेन में एक दंपती को अपना निशाना बनाया। उसने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दोनों को पिला दिया। नशा इतना ज्यादा कि पति ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी बेहोशी की हालत में मंडी धनौरा तक पहुंच गई। वहां से वह वापस गजरौला आई। पुलिस से संपर्क किया को पता चला कि उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो चुकी है। इसके अलावा करीब चार माह पहले आरोपी आसिफ ने अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में दो वकीलों को नशीली चाय पिलाकर उनके एक लाख रुपये लूट लिए थे। यह मुकदमा दिल्ली जीआरपी थाने में दर्ज हुआ था। आरोपी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा था लेकिन पुलिस की पहुंच से बाहर था। बुधवार को रात 8:30 बजे पुलिस से मुखबिर की सूचना पर कटघर आउटर पर उसे घेर लिया। मुठभेड़ के बाद जख्मी आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


महिला साथी शबनम के साथ मिलकर देता था घटना को अंजाम
पुलिस का कहना है कि आरोपी आसिफ महिला शबनम के साथ मिलकर जहरखुरानी की घटनाओं को अंजाम देता है। यदि कोई यात्री उसकी बातों में नहीं आता था तो महिला का सहारा लेकर उससे बातचीत बढ़ाने की कोशिश की जाती थी। दोनों में से किसी एक के झांसे में यात्री फंस जाता था और नशा देकर उसका सामान दोनों आरोपी लूट लेते थे। जीआरपी थाने में उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा पुलिस अन्य थानों से उसका रिकॉर्ड जुटा रही है।

छह गिरोह के साथ मिलकर काम है आरोपी
करीब एक साल पहले अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में जहरखुरान गिरोह ने तीन लोगों को नशीली चाय पिलाकर लूट लिया था। मुख्य आरोपी सूरज साहू व उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी आसिफ के तार इस गिरोह से जुड़े थे। इसके अलावा यूपी समेत अन्य राज्यों में ट्रेनों में जहरखुरानी को अंजाम देने वाले पांच गिरोह के साथ आसिफ के संबंध हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी आउटर पर रुककर ट्रेनों के धीमी होने का इंतजार करते हैं। वहीं से उसमें चढ़कर यात्रियों को लूट लेते हैं।
विज्ञापन


- जहरखुरानी के आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कारण एक व्यक्ति की जान भी जा चुकी है। मुठभेड़ के दौरान उसके साथ कोई और भी था लेकिन अंधेरे का कारण संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई। पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया है, जल्द ही अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - देवी दयाल, सीओ जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें