फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मांस बेचने वाला ठाकुरद्वारा का गैंग उत्तराखंड में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। प्रतिबंध मांस बेचने वाले ठाकुरद्वारा के गैंग को उत्तराखंड में गिरफ्तार किया गया है। गैंग जंगल में छोड़े गए पशुओं को यूपी क्षेत्र की सीमा से पकड़कर उत्तराखंड के जसपुर क्षेत्र में ले जाता था और उनके मांस को बड़े पैमाने पर बेचता था।
विज्ञापन

पुलिस को जंगल में पशुओं का वध करने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने गैंग की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से मांस, उपकरण, छह मोबाइल, ई-रिक्शा, बिना नंबर की एक बाइक और टेंपो बरामद किए हैं। कोतवाली जसपुर के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार मुरादाबाद निवासी जसपुर होटल मालिक दानिश, ठाकुरद्वारा निवासी नईम, जुबेर, फरीद और फहीम, थाना कुंडा के गांव दुर्गापुर निवासी अशोक और भजन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उनका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया। जबकि उनसे बरामद तीन वाहन सीज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें