फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए 15 अधिवक्ताओं ने खरीदे नामांकनपत्र
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गई है। पहले दिन अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए 15 अधिवक्ताओं ने नामांकनपत्र खरीदे। चुनाव को संपन्न करने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र सिंह, सफदर अली खां, हीरालाल अग्रवाल और रनवीर सिंह त्यागी को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
अधिवक्ता हाल में चुनाव अधिकारियों की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए आबिद अली और राजीव कुमार बिश्नोई, महासचिव पद के लिए अब्दुल अतीक खां, सतीश कुमार वत्सल, रजनीश प्रताप सिंह और कुलदीप सिंह ने नामांकन पत्र खरीदे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद सलीम अहमद, अनिल कुमार चौहान और सतीश कुमार चौहान ने नामांकनपत्र खरीदे। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए योगेंद्र सिंह, रोशन सिंह और दिग्वेंद्र सिंह ने राणा ने नामांकन पत्र खरीदे। कोषाध्यक्ष पद के लिए शैलेंद्र कुमार चौहान और अनिल कुमार नायक ने, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए केशव कुमार ने नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने बताया कि 14 और 15 जनवरी को भी नामांकन पत्र की बिक्री होगी, 14 और 15 जनवरी को ही दोपहर 1:00 से 3:00 बजे तक नामांकन पत्र जमा भी होंगे। जबकि 16 जनवरी को नामांकनपत्रों की जांच और आपत्ति पर सुनवाई होगी। 17 को नाम वापसी होगी। मतदान 24 जनवरी को होगा। मतदान के बाद मतगणना होगी। 31 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा।
ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के 211 अधिवक्ता सदस्य हैं।
फोटो 3,4 ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदने अधिवक्ता संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें