ठाकुरद्वारा में घटना की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के पत्थरखेड़ा गांव में शुक्रवार को गोवंश काटे जाने का मामला सामने आया है। मौके से नौ कट्टों में भरा मांस बरामद हुआ है। इसके साथ ही तराजू, चाकू, छुरी समेत अन्य सामान भी मिला है। मौके से एक महिला समेत तीन लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।
घटना की जानकारी देते हुए पत्थरखेड़ा शिव मंदिर के महंत बच्चा बाबा ने बताया कि सूचना के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद तीन लोगों को गोवंश के मांस के साथ पकड़ा। बरामद सामान पुलिस को साैंपा गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है।