फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद में पंखिया गैंग ने ताबड़तोड़ 11 वारदातों को दिया अंजाम, मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार

Fri, 25 Jul 2025 01:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पंखिया गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक के पैर में गोली लगी है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने जिले में 11 घटनाओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
मुरादाबाद में पुलिसकर्मियों को दिशानिर्देश देते एसएसपी सतपाल अंतिल - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद जिले में लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे पंखिया गैंग के तीन बदमाशों को सिविल लाइंस पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार तड़के अगवानपुर क्षेत्र में बदमाश एक और वारदात की फिराक में थे। इस बीच उनकी पुलिस से उनकी मुठभेड़ हो गई।

विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान शाहजहांपुर के इशापुर निगोही निवासी मंगल सिंह के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया। मौके से भाग रहे उसके दो साथियों कृष्ण कुमार उर्फ अंडू और अशोक कुमार को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, चोरी किए गए रुपये और आभूषण बरामद किए गए हैं।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह ने हाल ही में जिले भर में 11 वारदातों को अंजाम दिया था। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की पुलिस लगातार इस गैंग की तलाश में जुटी थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें