मूंढापांडे। शिक्षक पात्रता शिक्षामित्र एसोसिएशन ने रविवार को कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह को ज्ञापन देकर उत्तराखंड की तर्ज पर शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने की मांग की।
एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम तोमर ने कहा कि शिक्षामित्र 25व र्षों से अल्प मानदेय पर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। समायोजन रद्द होने के बाद अधिकतर शिक्षामित्रों ने टीईटी पास कर ली है। उन्हें उत्तराखंड के शिक्षामित्रों के तरह सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया जाए। विधायक ने बताया कि प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों के मानदेय में आठ हजार प्रतिमाह वृद्धि कर दी है। उनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष उठा चुके हैं। इस दाैरान लखपत सिंह, सुशील शर्मा,भूकन सिंह,भोला सिंह, विजेंद्र सिंह, गमन देवी, मीना, ज्योति आदि माैजूद रहीं।