फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवा कांग्रेस छात्रों की गूंज कार्यक्रम की कर रही तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। युवा कांंग्रेस को छात्रों के गूंज कार्यक्रम को कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के नेताओं का मानना है कि शीघ्र कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता आएंगे।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अरमान खुर्शीद ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला के निर्देश पर वार्ड संख्या 15 में वार्ड अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। जिले में छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मामले में शीघ्र ही तिथि घोषित की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई है। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं एवं छात्रों को संगठन से जोड़ने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक रणनीति पर चर्चा की गई है। साथ ही, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्रों एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें