फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बुध बाजार में अंडरग्राउंड बिजली लाइन की टेस्टिंग का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

स्मार्ट रोड नेटवर्क के तहत बुध बाजार में चल रहे काम में तेजी आई है। रिलायंस इलेक्टि्रकल कंपनी ने बुध बाजार में बिजली की अंडरग्राउंड लाइन की टेस्टिंग का काम पूरा कर लिया है। राज्य निर्माण निगम ने भी फसाड, रेलिंग और सड़क निर्माण को लेकर काम तेज कर दिया है। बुधवार को बुध बाजार में करीब 100 मीटर क्षेत्र में रेलिंग का काम किया गया। वहीं कमिश्नर कार्यालय मार्ग पर भी रेलिंग लगाने और फुटपाथ के निर्माण का काम तेज कर दिया गया है।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर की करीब 13 किमी सड़क को स्मार्ट बनाने का काम किया जा रहा है। जिसमें बुधबाजार का 1.2 किमी मार्ग भी शामिल है। जिसे स्मार्ट बनाने के लिए पिछले नौ महीने से कार्य चल रहा है। बिजली विभाग की देखरेख में रिलायंस इलेक्टि्रकल कंपनी ने करीब दो माह पहले ही अंडरग्राउंड लाइन डालने का काम बुधबाजार में पूरा कर लिया था, लेकिन टेस्टिंग का काम कंपलीट न होने और चार बार फाल्ट आने के कारण सड़क से बिजली खंभे और तार उतारने का काम शुरू नहीं हो सका था। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का कहना है कि बृहस्पतिवार से बिजली के तारों को उतारा जाएगा।
विज्ञापन

बुधबाजर में 100, डीसी रोड पर 150 मीटर लगाई रेलिंग
स्मार्ट रोड नेटवर्क के तहत बुधबाजार के साथ ही जैनमंदिर से कमिश्नर कार्यालय होते हुए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस गेट पर बनाए जा रहे वेंडिंग जोन तक रेलिंग, फुटपाथ आदि काम होने हैं। यह कार्य राज्य निर्माण निगम करा रहा है। दोनों ही स्थानों पर फुटपाथ और रेलिंग निर्माण का काम तेज कर दिया गया है। कमिश्नर कार्यालय के आसपास भी रेलिंग लगाने और फुटपाथ बनाने का काम बुधवार किया जाता रहा। करीब 150 मीटर सड़क के किनारे ग्रिल और फुटपाथ का निर्माण किया गया।
विज्ञापन

बुध बाजार में अंडरग्राउंड बिजली लाइनों की टेस्टिंग का काम बुधवार को पूरा कर लिया गया। बृहस्पतिवार से बिजली के तारों को उतारने का काम शुरू हो जाएगा। बुध बाजार में फसाड, रेलिंग, फुटपाथ आदि बनाने का काम भी तेज किया गया है। - एके मिश्रा, नोडल अफसर स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें