फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुत्तों का आतंक, बालक को काटकर घायल किया

Wed, 10 Sep 2025 03:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। मोहल्ला ठाकुरान, इमामबाड़ा चौक, रजा चौक, फौजी चौक, जोर का तालाब, अंसारियान, फुलवार रोड, सरकारी अस्पताल रोड, पैंठ बाजार, मंदिर पौड़ाखेड़ा रोड आदि में कुत्ते झुंड के रूप में घूमते रहते हैं। अक्सर राहगीरों पर हमलाकर उन्हें घायल कर देते हैं।
विज्ञापन

सप्ताह भर पहले फुलवार रोड पर कुत्तो के झुंड ने बकरी पर हमला बोलकर उसे मार डाला था। इसी इलाके में चार माह पहले कुत्तों के झुंड ने आठ वर्षीय बालिका पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इमामबाड़ा चौके आसपास कई मीट की दुकानें होने की वजह से यहां सर्वाधिक कुत्ते रहते हैं।
सोमवार दोपहर नगर के मोहल्ला रामविहार कालोनी निवासी निवासी सूरजपाल के आठ वर्षीय बेटे युगपाल को सरकारी अस्पताल रोड कब्रिस्तान के निकट खेलते समय कुत्तों ने हमला बोलकर घायल कर दिया। परिजनों ने युगपाल को सीएचसी ले जाकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया और उपचार के लिए भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें