बिलारी। नगर स्थित सीएचसी सभागार में मंगलवार दोपहर बाद सीएचसी के चिकित्साधीक्षक ने आशा संगिनी के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की। चिकित्साधीक्षक राजपाल सिंह ने कहा कि परिवार नियोजन, टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, टीवी खोजी अभियान, कुष्ठ रोग खोजी अभियान आदि में सीएचसी बिलारी विभागीय लक्ष्य प्राप्त करने में पीछे चल रही है। एएनएम, आशा संगिनी और आशा वर्कर को पूर्व में निर्देश देने के बाद भी कार्य में सुधार नहीं आ रहा है। चिकित्साधीक्षक ने चेतावनी दी कि जो आशा संगिनी विभागीय कार्य और अभियान का लक्ष्य पूरा नहीं करेंगी उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद