फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबुल पर छोटे नोट कम .. तो कम सजना है सजना के लिए

Mon, 21 Nov 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
bride
विज्ञापन
बाबुल ने सालों से जोड़तोड़ करके बेटी के ब्याह के लिए हजार - पांच सौ के जो नोट जमा किए थे वो बंद हो चुके हैं। ऐन वक्त पर नोटबंदी से बेटी के हाथ पीले करने भर को बमुश्किल छोटे नोटों का बंदोबस्त किया है। शादी में हर रस्म हर खर्चे में मुमकिन कटौती की जा रही हैं।
विज्ञापन


फिर भी बिटिया को छूट दी है कि सजने संवरने में कंजूसी न करे। लेकिन बेटियां बाबुल का हाल समझ रही हैं। उन्हें एहसास है कि पिता की जेब में छोटे नोटों का टोटा है और पुराने बड़े नोट कागज का टुकड़ा बन चुके हैं। ऐसे में बेटियां शादी के मौके पर भी सजने - संवरने के बजट में कटौती कर रही हैं।

शादी के मौके पर दिल खोलकर मैकअप कराने वाली दुल्हनें अब ब्यूटी पार्लर पर पहुंचकर मोल भाव कर रही हैं। मैकअप बस उतना करा रही हैं जितना बहुत जरूरी है। दुल्हन के साथ ब्यूटी पार्लर पहुंच रही उसकी सखी - सहेलियों और घर की महिलाएं तो पार्लर पर फेशियल और कटिंग जैसे रूटीन वर्क से भी परहेज कर रही हैं।
विज्ञापन


ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं का कहना है कि वेडिंग सीजन होने के बावजूद काम चौपट है। रेगुलर कस्टमर तो सिरे से नदारद हैं, ब्याह - शादी का काम भी पिछले सीजनों की तुलना में बमुश्किल 20- 25 फीसदी रह गया है। हालांकि इन सबके बावजूद ब्यूटी पार्लर संचालिका एक स्वर में कहती हैं कि घाटा तो कुछ दिन की बात है पीएम मोदी का फैसला ऐतिहासिक है जो देश को नई बुलंदियों पर ले जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें