पहलगाम आतंकी हमले का किया विरोध
महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एनसीसी कैडेट्स व अन्य छात्रों के द्वारा अपनी कला के माध्यम से पोस्टर तैयार कर श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य अरुण कुमार शुक्ल, मेजर राजीव ढल ने कहा कि आतंकियों को व हमले की साजिश में शामिल अन्य लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
इस दौरान संगीता कुमारी, रति कौशिक, मोनिका शर्मा, ग्रंथ सिंह, विमल कुमार आदि मौजूद रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में अंडर ऑफिसर सिद्धार्थ कुमार, योगेश कुमार, सिद्धार्थ, अनूप यादव, अमन, अनमोल आदि ने भी श्रद्धांजलि दी।
भक्ति परिवार महिला संकीर्तन मंडल लाजपत नगर की ओर से आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान संयोजिका अनीता श्रीवास्तव, सरिता गुप्ता, सुमन, पवन अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, नीलम बंसल, ममता अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।