फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ईरान और इस्राइल के बीच तनाव से निर्यात पर पड़ेगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ईस्राइल और ईरान के बीच जंग जैसे हालात पैदा होने से मुरादाबाद के निर्यात पर और भी असर पड़ेगा। विश्व के कई देशों में जारी जंग के चलते निर्यात पर काफी असर पड़ा है।
विज्ञापन


ईरान और इस्राइल के बीच जारी तनाव के चलते निर्यातक भी परेशान हैं। वर्तमान में ईरान ने एक जहाज को पकड़ लिया है। इस्राइल पर एक संगठन ने हमला भी किया है। इन खबरों की जानकारी मिलने पर शहर के निर्यातक भी परेशान हो गए हैं। इस बारे में मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन के महासचिव अवधेश अग्रवाल ने बताया कि शहर के कुछ निर्यातक इस्राइल में पीतल के सामान का निर्यात करते हैं। इस कारण करोड़ों का व्यवसाय चौपट हो जाएगा।
वर्तमान समय में निर्यात कारोबार में काफी मंदी है। यश के नेशनल चेयरमैन विशाल अग्रवाल ने बताया कि ईरान और इस्राइल में मुरादाबाद से निर्यात होता है। युद्ध के हालात बनने की खबर से कारोबारी परेशान हैं। इसके पहले इस्राइल और हमास के बीच जंग हुआ था। उस समय भी निर्यात पर असर पड़ा था।
विज्ञापन

इसके पहले रूस और यूक्रेन युद्ध ने कारोबार पर असर डाला था। वर्तमान समय में अमेरिका में भी युद्धों के चलते मंदी छाई हुई है। शहर से अमेरिका में 70 प्रतिशत का निर्यात होता है। ऐसे हालात में विदेशों से ऑर्डर नहीं मिलेगा और पहले से दिए गए ऑर्डर भी निरस्त होने का डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें