मुरादाबाद। सोनकपुर स्टेडियम में मंगलवार से टेनिल बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। जनपद के 20 स्कूलों की टीमें आपस में भिड़ेंगी। 10-10 ओवर के मुकाबले लगातार खेले जाएंगे। मंगलवार सुबह 08 बजे से शुरू होकर मुकाबले बुधवार रात 08 बजे तक चलेंगे। इस प्रतियोगिता के जरिये मंडल स्तरीय टीम का चयन किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता का आयोजन टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन कर रही है। इसमें आरएसडी अकादमी, पीएमएस, गोल्डन गेट पब्लिक स्कूल, सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल, शिरडी साईं स्कूल (ओल्ड और न्यू विंग), गांधी नगर पबल्कि स्कूस समेत 20 टीमें भाग ले रही हैं। आयोजक डॉ. अजय पाठक ने बताया कि यह प्रतियोगिता अंडर-17 वर्ग में होगी। डीआईजी शलभ माथुर इसका शुभारंभ करेंगे।