फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी ने हॉकी नर्सरी को 3-2 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जीआईसी मैदान पर खेले गए हॉकी के रोमांचक मुकाबले में जीआईसी टीम ने हॉकी नर्सरी को 3-2 गोल के अंतर से हरा दिया। सर सैयद डे के मौके पर यह मुकाबला जिला हॉकी संघ मुरादाबाद और अतहर खां स्पोर्ट्स सोसायटी ने आयोजित किया था। इसमें मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के इंप्लाई ऑफिसर्स एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष सैयद आसिफ हसन रहे।
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के डॉ. सुल्तान, एसडीबीआई इंटर कॉलेज के मुबारक हुसैन विशिष्ट अतिथि रहे। मशहूर खां ने खिलाड़ियों को बताया कि सर सैयद अहमद खान की पहली पसंद मुरादाबाद शहर था लेकिन बदकिस्मती रही कि यहां के लोगों ने उन्हें समझा नहीं। नतीजतन यूनिवर्सिटी मुरादाबाद में न बनकर अलीगढ़ में बनी। जिला हॉकी संघ के सचिव इकबाल खां ने बताया कि सर सैयद अहमद खां द्वारा खोले गए कॉलेज में 1875 में हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट का ग्राउंड, हॉर्स राइडिंग, लॉन टेनिस, बैडमिंटन हॉल, स्वीमिंग पूल, स्केटिंग रिंग, बास्केटबॉल कोर्ट थे। उनकी सोच कल के हिंदुस्तान को देख रही थी। खेल और शिक्षा को अगर मजबूती से पकड़ेंगे तब दुनिया में हम चमकेंगे। अंत में जिला हॉकी संघ और अतहर खां स्पोर्ट्स सोसायटी ने खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक भेंट कीं। फईम खां, राजू भटनागर, अभिषेक, विपिन, पूर्व हॉकी खिलाड़ी डॉ. कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें