सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले पीतल कारोबारी के खाते साइबर ठग ने दस हजार रुपये उड़ा लिए। उन्होंने इस मामले की शिकायत साइबर सेल में कर रकम वापस कराने की मांग की है।
सिविल लाइंस में राजमहल होटल के पास रहने वाले पीतल कारोबारी निशांत कुमार ने बताया कि 22 नवंबर को उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उन्हें बताया कि उनके नाम पर इनाम में 8 लाख 25 हजार रुपये की कीमत की कार निकली है। बातचीत के दौरान साइबर अपराधी ने निशांत कुमार का मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद उनके खाते से दो बार में 5-5 हजार रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। उनके मोबाइल पर मैसेज आया तो इसकी जानकारी हो पाई। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय और साइबर सेल में की है। साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।