फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे पिता की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा हाईवे पर गांव नाखूनका गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार सूरजभान (48) की मौत हो गई, जबकि उसका साला घायल हो गया। सूरजभान बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे।
भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव बुढानपुर अलीगंज निवासी सूरजभान की बेटी की 10 दिसंबर को शादी है। सोमवार को वह अपने साले रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के हकीम गंज गांव निवासी विनोद के साथ शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। शाम करीब चार बजे जब वह मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा हाईवे पर गांव नाखूनका के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में सूरजभान और विनोद घायल हो गए। दोनों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने सूरजभान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरजभान की मौत से उसकी बेटी नेहा की शादी की तैयारी मातम में बदल गई। सूरजभान की मौत से उसकी पत्नी मिथलेश, पुत्री नेहा भावना और पुत्र दीपांशु सदमे में हैं। वहीं दुर्घटना स्थल थाना डिलारी क्षेत्र में आता है। इसलिए घटना की सूचना डिलारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें