मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण के बीच शनिवार को जिले में दस और संक्रमित मिले। इसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। संक्रमितों में 72 साल के बुजुर्ग भी हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 11813 हो गई है। वहीं स्वस्थ होने पर 45 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर 1239 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। इस जांच में दो लोग कोराना पॉजिटिव पाए गए। वहीं आरटीपीसीआर और ट्रूनेट की जांच में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 137 हो गई है।