फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तार से निकली चिंगारी से दस बीघा गन्ना जला

Sun, 19 Oct 2025 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। गौराशाहगढ़ गांव में एक किसान के गन्ने के खेत में शनिवार दोपहर करंट प्रवाहित विद्युत तार टूटकर गिरने से किसान की दस बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित किसान ने विद्युत विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गौराशाहगढ़ गांव निवासी किसान हरज्ञान सिंह का गांव में अपने खेतों पर निजी विद्युत टयूबवेल लगा हुआ है। इस टयूबवेल को सहसपुर विद्युत उपखंड सहसपुर में स्योंडारा विद्युत उपकेंद्र के मंगूपुरा फीडर से विद्युत आपूर्ति देने को विद्युत लाइन जा रही है। इस विद्युत लाइन के तार काफी पुराने और जर्जर हैं। दोपहर लगभग एक बजे विद्युत लाइन का करंट प्रवाहित तार टूटकर जमीन पर गिर गया। तार टूटते ही चिंगारी निकलने से किसान के गन्ने की फसल में आग लगने लगी।
जिस गन्ने के खेत में आग लगी उसके आस पास अन्य खेतों में लगभग 100 बीघा गन्ने फसल खड़ी हुई है। किसान ने शोर मचाकर अन्य किसानों को मौके पर बुला लिया और अपने घर से ट्रैक्टर मंगाकर खेत में हैरो चलवाकर जुताई कराकर गन्ने के खेत में लगी आग पर काबू पाया। यदि आग पर तत्काल काबू न पाया गया होता तब कई खेतों में खड़ी गन्ने की फसल जल जाती। बाद में आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर ही विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। पीड़ित किसान हरज्ञान सिंह के साथ अनेक ग्रामीण दोपहर बाद थाने पहुंचे। किसान की ओर से दी तहरीर में करंट प्रवाहित विद्युत तार टूटने के लिए विद्युत विभाग को जिम्मेदार ठहराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में कई बार एसडीओ और जेई से मिलकर मंगूपुरा फीडर की विद्युत लाइन के जर्जर तार बदलवाने की मांग उठाई जा चुकी है लेकिन विभागीय अधिकारी बाद में उस पर कोई ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें