फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बकरा सामने आने पर पलटा टेंपो, फर्मकर्मी की मौत

Tue, 16 Sep 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
कुंदरकी सीएचसी में फर्मकर्मी की मौत पर बिलखती पत्नी संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव हुसैनपुर हमीर के पास सोमवार की शाम सड़क पर बकरा आने पर तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कुंदरकी के मोहल्ला सादात पूर्वी निवासी फर्मकर्मी सय्यद कमाल हैदर काजमी (45) की मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक समेत कई यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सादात पूर्वी निवासी सय्यद कमाल हैदर काजमी मुरादाबाद स्थित एक फर्म में काम करते थे। सोमवार की शाम वह फर्म से काम करके टेंपों से वापस घर लौट रहे थे। टेंपो में अन्य लोग भी सवार थे। मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे से सटे ग्राम हुसैनपुर हमीर के पास पहुंचने पर टेंपो के सामने अचानक एक बकरा आ गया, जिससे तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसे फर्मकर्मी सय्यद कमाल हैदर काजमी, हरियाना गांव निवासी टेंपो चालक शाहनवाज और कुंदरकी के मोहल्ला सादात पश्चिमी निवासी सुरजा गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही टेंपो में सवार अन्य यात्रियों को चोटें आईं।
हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने फर्मकर्मी सय्यद कमाल हैदर काजमी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें