फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राप्ती गंगा समेत 10 ट्रेनें रद्द, 17 बदले मार्ग से चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में तीसरी लाइन बिछने जा रही है। इसके कारण 22 से 26 सितंबर तक मुरादाबाद से गुजरने वाली 27 ट्रेनें प्रभावित होंगी। राप्ती-गंगा एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों को अलग-अलग तारीख में निरस्त किया गया है, जबकि 17 ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके कारण करीब 50 हजार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा जिन यात्रियों ने टिकट बुकिंग कराई है उन्हें रेलवे नियमानुसार रिफंड देगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर उन्हें जानकारी दी जा रही है। 26 सितंबर को (12557) सप्तक्रांति एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से छपरा, बनारस, अयोध्या, बाराबंकी के रास्ते चलेगी। (13019) बाग एक्सप्रेस भटनी, मऊ, वाराणसी, अयोध्या, बाराबंकी होकर चलेगी। (12212) आनंदविहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस लखनऊ, सुल्तानपुर, बनारस, छपरा के रास्ते चलेगी। इसी तरह (14617) जनसेवा एक्सप्रेस, (14673) शहीद एक्सप्रेस, पोरबंदर एक्सप्रेस, लोहित एक्सप्रेस का रूट पांच दिन के लिए बदला जाएगा।
विज्ञापन


यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
12587-88 अमरनाथ एक्सप्रेस
15097-98 अमरनाथ एक्सप्रेस
14009-10 चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस
15005-06 राप्ती-गंगा एक्सप्रेस
15001-02 राप्ती-गंगा एक्सप्रेस
15057-58 आनंदविहार-गोरखपुर वीकली एक्सप्रेस
22423-24 सुहेलदेव एक्सप्रेस
15273-74 सद्भावना एक्सप्रेस
15530-29 जनसाधारण एक्सप्रेस
04653-54 न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें