फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म, पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को उत्तराखंड के युवक ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता के अनुसार 19 अप्रैल की सुबह उत्तराखंड के नगर महुआखेड़ा गंज निवासी युवक रजा उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर ले गया। आरोप है कि आरोपी ने एक होटल में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद किशोरी के पिता ने थाने पहुंचकर पांच लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रजा और चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें