फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण अभियान में शुरू तेजी दिखाने वाले शहरी अब पिछड़ने लगे हैं। पहली डोज लेने में सबसे पीछे रहे शहर के किशोर दूसरी डोज लेने में दूसरे नंबर पर हैं, जबकि ताजपुर के किशोर सबसे आगे हैं। वहीं मूंढापांडे के किशोर सबसे पीछे हैं।
विज्ञापन

जिले में 15 से17 वर्ष आयुवर्ग के किशोरों का जनवरी से टीकाकरण हो रहा है। इसके तहत 217579 किशोरों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। 28 फरवरी तक 205333 किशोरों को पहली डोज लग चुकी है, जबकि 74139 किशोरों ने दूसरी डोज भी ले ली है। पहली डोज लगवाने में शहर के किशोर सबसे पीछे हैं। शहरी क्षेत्र में अस्सी फीसदी किशोर ही टीकाकरण करा सके हैं। लेकिन दूसरी डोज लेने में शहर के किशोरों ने तेजी दिखाई है। लक्ष्य की तुलना में 43.7 किशोरों ने दूसरी डोज लगवा ली है। पहली डोज में आगे रहने वाले ताजपुर के किशोर दूसरी डोज में भी पहले स्थान पर है। यहां 53.5 प्रतिशत किशोरों ने दूसरा टीका लगवा लिया है। मूंढापांडे में सबसे कम 15.4 फीसदी किशोरों ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें