फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रेलवे पुल से रामगंगा में गिरा किशोर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम 13 वर्षीय अयान (13) रेलवे पुल से रामगंगा नदी में गिर गया। साथियों के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे, तब तक किशोर तेज बहाव में बह गया। पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों को बुलाकर रामगंगा नदी में सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन शनिवार को भी किशोर का सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के करूला निवासी महबूब का बेटा अयान शुक्रवार को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे अपने छोटे भाई अमान और मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था। सभी बच्चे खेलते हुए कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के किनारे पहुंच गए। अयान टहलते हुए गुलाबबाड़ी रेलवे पुल पर पहुंच गया और अचानक रामगंगा में गिर गया।
छोटे भाई अमान की सूचना पर परिजनों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। पीएसी के गोताखोर बुलाए गए, लेकिन अंधेरा होने के कारण बच्चे का सुराग नहीं लग पाया। शनिवार को भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन शाम तक किशोर का पता नहीं चला। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि रविवार को दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें