फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पीटीसी में ट्रेनिंग के दौरान हृदय गति रुकने से पुलिसकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीटीसी में शुक्रवार को ट्रेनिंग के दौरान यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार (35) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने रात में ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र के झबीरण निवासी दुर्गेश कुमार 2016 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती मुजफ्फरनगर जनपद में पीआरवी पर थी। कुछ समय पहले ही दुर्गेश की हेड कांस्टेबल के पद पर प्रोन्नति हुई थी। इसके कारण पीटीसी मुरादाबाद में दुर्गेश की आउटडोर और इंडोर ट्रेनिंग चल रही थी।
पीटीसी के एडीजी अमित चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार शाम ट्रेनिंग के दौरान दुर्गेश को अचानक सीने में दर्द होने लगा। पीटीसी के अधिकारी और कर्मचारी उन्हें लेकर सीपीएच में पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन भी मुरादाबाद पहुंच गए।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने बताया कि दुर्गेश के पिता किसान हैं। परिवार में उनकी एक बहन हैं, जबकि दूसरी बहन की मृत्यु हो चुकी है। बहन की 10 वर्षीय पुत्री भी दुर्गेश के घर में रहती है। दुर्गेश का आठ वर्षीय बेटा अर्णव और पत्नी है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदय गति रुकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें