फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो अलग-अलग ग्रामों से किशोरियों का अपहरण

Wed, 18 Mar 2026 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग ग्रामों से किशोरियों को बहला फुसलाकर उनका अपहरण कर लिया गया। एक मामले में गांव के ही युवक को नामजद किया गया है जबकि दूसरे मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

असालतनगर कलीजपुर गांव निवासी ग्रामीण की पत्नी की ओर से मंगलवार शाम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 मार्च की देर रात ग्यारह बजे उसकी 16 साल की बेटी को गांव का ही विष्णु कुमार बहला फुसलाकर अपहरण करके ले गया। तलाशने के बाद भी उसकी बेटी का कोई पता नहीं चल पाया है। महिला ने आशा जताई है कि आरोपी विष्णु कुमार उसकी बेटी के साथ कोई अनहोनी कर सकता है।
दूसरी घटना में धनूपुरा तुरेखड़ा गांव निवासी ग्रामीण की ओर से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि बीती 15 मार्च की देर शाम आठ बजे उसकी 16 साल की बेटी को अज्ञात युवक बहला फुसलाकर अपहरण करके ले गया। परिचितों और रिश्तेदारियों में तलाशने के बाद भी उसकी बेटी का कोई पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें