फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ननिहाल में गोली लगने से किशोरी घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
ननिहाल में गोली लगने से किशोरी घायल, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

कुंदरकी। क्षेत्र के ग्राम हाथीपुर चित्तू में अपनी मां के साथ ननिहाल में आई एक किशोरी के गोली लगने से घायल होने के मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार किशोरी अपने मामा के पुराने मकन में घूम रही थी। किशोरी को मकान में ही एक पिस्टल मिली। किशोरी ने पिस्टल को खिलौना समझकर उठाया, तभी उससे गोली चल गई। गोली चलने से वह घायल हो गई। परिजनों ने किशोरी को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने किशोरी के मामा के खिलाफ लापरवाही के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडी मिलक निवासी अजमा राहिल ने कुंदरकी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी फिजा (15) 27 अगस्त की रात करीब 10 बजे हाथीपुर चित्तू गांव अपने मामा जुनैद हुसैन के पुराने मकान में घूमने गई थी। इसी दौरान उसे वहां पिस्टल मिली थी। उसने पिस्टल को खिलौना समझकर उठा लिया। इसी दौरान उससे गोली चल गई इससे किशोरी घायल हो गई। परिजन घायल किशोरी को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने बताया कि आरोपी जुनैद हुसैन के खिलाफ लापरवाही के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें