फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घर से पांच लाख रुपये की नकदी और जेवर लेकर किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र से एक किशोरी अपने घर से पांच लाख रुपये की नकदी और जेवर लेकर लापता हो गई। किशोरी के पिता ने अमरोहा निवासी युवक पर किशोरी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जिसमें पिता ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी बिना पढ़ी लिखी है। बीते 14 फरवरी को शाम करीब चार बजे बेटी घर से बिना बताए लापता हो गई। आरोप लगाया कि अमरोहा जिले के गांव ड्योढ़ी निवासी जसराज उसकी बेटी को अपने साथ ले गया है। आरोपी की मां रामवती, भाई लाखन, मलखे, भाभी माया ने भी उसका सहयोग किया है। पिता का कहना है कि उसने सहायता समूह से लोन लेकर पांच लाख रुपये अपने घर पर रखे थे। बेटी पांच लाख रुपये और सोने की अंगूठी भी अपने साथ ले ई है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें