फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मूंढापांडे में किशोरी से दो दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 26 Nov 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के साथ दो दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया। कहीं शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मूंढापांडे के गांव निवासी पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसकी बेटी को 23 नवंबर की रात करीब नौ बजे सुमित नाम का युवक बहाने से खाली पड़े मकान में ले गया जहां आरोपी सुमित का एक अन्य साथी भी मौजूद था। आरोप है कि दोनों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर भाग गए। डरी सहमी किशोरी के गुमसुम रहने लगी तो मां ने उससे पूछताछ की तब उसने रोते हुए बताया कि सुमित उसके साथी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें