फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिली किशोरी: अनहोनी की आशंका, घर से कुछ दिन पहले हो गई थी लापता, पुलिस कर ही थी तलाश

Sat, 09 Nov 2024 09:13 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मूंढापांडे

सार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में लापता हुई किशोरी रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में पाई गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने उसके लापता होने की घटना पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे थाना क्षेत्र से लापता हुई किशोरी शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। अब तक किशोरी होश में नहीं आई है।

विज्ञापन


होश में आने पर पुलिस किशोरी के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। मूंढापांडे के गांव निवासी किसान ने 21 अक्तूबर को थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें किसान बताया कि 17 अक्तूबर को परिवार के सभी लोग बाहर गए थे। घर में 14 वर्षीय बेटी मौजूद थी।

परिवार के लोग घर वापस आए तो देखा कि बेटी गायब है। किशोरी की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। रिश्तेदारी और अन्य जगह भी किशोरी को तलाश किया गया। पिता ने आरोप लगाया कि कुछ उसकी बेटी को अगवा कर ले गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन पुलिस को भी कोई सफलता नहीं मिल पाई। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे किसान के पास एक कॉल आई। कॉल करने ने बताया कि आपकी बेटी रेलवे स्टेशन परिसर में है।

उसकी हालत ठीक नहीं है। उसने ही आपका नंबर मेरे मोबाइल से लगवाया है। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने देखा कि किशोरी बेहोश है। परिजन उसे उठाकर घर ले गए लेकिन उसे होश नहीं आया।

शुक्रवार रात परिजनों ने उसे पहले मूंढापांडे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी जानकारी मिलने पर मूंढापांडे की पुलिस भी पहुंच गई। किशोरी की हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

पिता कहना है कि किशोरी बीच बीच में होश में आती है लेकिन फिर से बेहोश हो जाती है। उन्हें एक युवक ने कॉल कर बेटी के रेलवे स्टेशन पर होने की जानकारी दी थी। मूंढापांडे थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। किशोरी के होश में आने पर उसके बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें