मुरादाबाद। भोजपुर क्षेत्र में प्रेमी से विवाद के बाद एक किशोरी ने जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ी तो परिवार में पुकार मच गई। किशोरी के परिजनों ने प्रेमी पर जहर खिलाने का आरोप लगाया तो उसके परिजन किशोरी के घर आ गए और उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
जहर खाने वाली किशोरी का गांव निवासी युवक से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सोमवार की रात किसी बात को लेकर युवक और किशोरी में विवाद हो गया। इसके बाद किशोरी ने जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह पुलिस अस्पताल पहुंची,उसके बयान दर्ज किए गए लेकिन उसने कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। भोजपुर थाना प्रभारी शरद मलिक ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।