मुरादाबाद। कोतवाली में एक महिला की तहरीर पर पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया है। जबकि ससुरालियों ने महिला का उत्पीड़न किया है।
पीड़ित महिला ने बताया कि दस साल पहले उसका निकाह कोतवाली के तंबाकू स्ट्रीट मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। आरोप है कि दो फरवरी को ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। इस दौरान पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति और उसके माता-पिता, भाई-भाभी और बहन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।