फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मां को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में सोमवार दोपहर नवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी की गई। आरोप है कि छात्रा की मां ने इसका विरोध किया तो आरोपी और उसके भाइयों ने उनके साथ भी मारपीट की। मां बेटी ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा का परिवार सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में हरथला रेलवे स्टेशन के पास रहता है। छात्रा की मां ने सिविल लाइंस थाने में पड़ोस में रहने वाले चार भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें महिला ने बताया कि सोमवार दोपहर दो बजे उसकी बेटी परचून की दुकान से सामान खरीदने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में पड़ोस में रहने वाला एक युवक मिल गया। उसने छात्रा को देखकर गलत कमेंट्स करने शुरू कर दिए। छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी और उसके भाइयों ने छात्रा को अपने घर में खींचने का प्रयास किया। छात्रा की चीख पुकार सुनकर उसकी मां भी मौके पर पहुंच गई। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस घटना के बाद मौके पर आस पड़ोस के लोग भी पहुंच गए थे और उन्होंने किसी तरह मामला शांत कराया। सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर योगेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच करकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें