फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में अगवा कर वॉलीबॉल खिलाड़ी से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। वॉलीबाल खेलने जा रही छात्रा को छेड़ने तथा विरोध करने पर पिटाई करने के आरोपी ऑटो चालक को खुद छात्रा ने अपने परिजनों के साथ 24 घंटे के भीतर ही ढूंढ लिया। सबक सिखाते हुए आरोपी की भीड़ ने जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में थाना मंझोला क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कर लिया है जबकि घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑटो चालक के दो साथी फरार हैं जिन्हें पुलिस ढूंढ रही है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली छात्रा वॉलीबाल की खिलाड़ी है। वह बृहस्पतिवार को घर से सोनकपुर स्टेडियम में खेलने के लिए निकली थी। दिल्ली रोड से आटो में सवार हुई। आटो में कांशीराम नगर कट के पास से दो अन्य युवक भी सवार हो गए। आटो जब फव्वारा तिराहे पास पहुंचा तो चालक ने छात्रा से कहा कि वह भी सोनकपुर स्टेडियम की तरफ जा रहा है, उसे छोड़ देगा। जिस वजह से छात्रा दूसरे आटो में बैठने के बजाय उसमें ही बैठी रही। आरोप है कि पीली कोठी पार करने के बाद चलते आटो में ही छात्रा से उसमें सवार दो युवक छेड़खानी करने लगे। उसने विरोध किया तो मारपीट की, इस दौरान चालक तेजी से आटो दौड़ाता रहा जबकि पीड़िता उसे बार बाद ऑटो रोकने के लिए कहती रही। वारदात उस रोड पर हुई, जो शहर का वीवीआईपी एरिया है। इस रोड पर एडीजी के आवास से लेकर एसपी सिटी का कार्यालय तक हैं। इसके बावजूद आरोपियों में कोई डर नहीं था। उन्होंने आटो को 9 वीं पीएसी के मैदान की तरफ दौड़ाया लेकिन तभी एक राहगीर ने छात्रा की चीखें सुनकर आटो रुकवा लिया। पकडे़ जाने के डर से छात्रा को आटो से उतारकर आरोपी भाग गए। वारदात से डरी सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर परिवार वालों को मामले की सूचना दी। इसके बाद आरोपी आटो चालक की छात्रा और उसके परिवार वालों ने तलाश करनी शुरू कर दी।
शुक्रवार की देर शाम को मझोला में आटो स्टैंड के पास छात्रा ने आटो देख लिया। उसने चालक को रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। इस दौरान छात्रा के परिवार वालों ने भी उसका पीछा किया। दिल्ली रोड पर कुंदन पेट्रोल पंप के पास आटो चालक को रोक लिया गया। इस दौरान भीड़ भी एकजुट हो गई। छात्रा के साथ हुई दुस्साहसिक वारदात की जानकारी मिलने पर गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह चोटिल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची मझोला ने उसे हिरासत में ले लिया। एसएचओ मझोला रुपेंद्र गौड ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी कय्यूम है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के अन्य दो साथियों के बारे में जानकारी कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें