फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस में ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ बाइक सवार युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी धमकाने लगे। शोर शराबा होने पर छात्रा का भाई और अन्य भी लोग आ गए। उन्होंने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा मझोला क्षेत्र की रहने वाली है। वह ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ती है। छात्रा ने सिविल लाइंस थाने में आरोपी नासिर निवासी हरथला स्टेशन रोड और एक अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी की धारा में केस दर्ज कराया है। छात्रा ने बताया कि वह सिविल लाइंस क्षेत्र की एक कालोनी में ट्यूशन पढ़ने जाती है। वहां से लौटने पर आरोपी नासिर और उसका दोस्त छेड़खानी करते हैं और अश्लील कमेंट्स भी करते हैं। मंगलवार दोपहर तीन बजे छात्रा ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी। इसी बीच आरोपी नासिर और उसका दोस्त आ गए। छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे घेर लिया और फिर से छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर उसका भाई व अन्य लोग आ गए और उन्होंने एक पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी दर्वेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें