फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: इटावा, अलीगढ़, मेरठ व मुरादाबाद की टीमों ने जीते लीग मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। पीएसी के पश्चिमी जोन क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को पीएसी 45वीं वाहिनी परिसर में शुभारंभ हो गया। छह नवंबर तक चलने वाले टूर्नामेंट में पहले दिन चार लीग मैच हुए। इसमें इटावा, अलीगढ़, मेरठ व मुरादाबाद की टीमों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


टूर्नामेंट का शुभारंभ सेनानायक पूजा यादव व उप सेनानायक सत्यम ने किया। पहले दिन इटावा 28वीं वाहिनी व मुरादाबाद 9वीं वाहिनी के बीच खेले गए मैच में इटावा ने सात विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरादाबाद टीम ने 20 ओवर में 86 रन बनाए। इटावा की टीम ने 12 ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इटावा की ओर से सर्वाधिक 23 रन अनिल ने लिए। विनय कुमार ने पांच विकेट लिए।
दूसरे मैच में 38वीं वाहिनी अलीगढ़ ने 15वीं वाहिनी आगरा को 13 रनों से हराया। अलीगढ़ ने 167 रन बनाकर बनाए। आगरा की टीम 154 पर ही सिमट गई। अलीगढ़ से गौरव व दुर्गेश ने क्रमश: 55 व 42 रन बनाए। 49वीं वाहिनी नोएडा व छठवीं वाहिनी मेरठ के मध्य हुए मैच में मेरठ ने जीत दर्ज की। नोएडा टीम ने 144 रन बनाए थे। मेरठ ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। आखिरी मुकाबला 23वीं मुरादाबाद व 14वीं मुरादाबाद के मध्य खेला गया। इसमें 24वीं वाहिनी मुरादाबाद ने जीत दर्ज की। 24वीं वाहिनी ने कुल 218 रन बनाए। 23वीं वाहिनी 113 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस आयोजन में सहायक सेनानायक गवेंद्रपाल सिंह, राजेश कुमार, संजय यादव, रोहित सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें