फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। शनिवार को मंसब अली स्टेडियम में युवा कल्याण तथा प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चंदूपुरी तथा बालिका वर्ग कबड्डी में ग्राम रूपापुर की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मोती नगर स्थित नगर पालिका द्वारा बनाए गए मंसब अली स्टेडियम में युवा कल्याण तथा प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मकसूद लाला द्वारा किया गया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कुमारी निशा प्रथम, 200 मीटर में वर्षा, 400 मीटर में सलोनी, लम्बी कूद में संजना तथा गोला फेंक में गीता प्रथम रही। बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ ने सचिन सिंह ने प्रथम स्थान, 800 मीटर दौड़ में रूपेश पॉल , 400 मीटर दौड़ में सचिन सिंह , 200 मीटर दौड़ में वर्षा तथा 100 मीटर दौड़ में तरुण प्रताप प्रथम रहे। वही गोला फेंक में गोला फेंक में आकाश और लंबी कूद में अभिषेक ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि मकसूद लाला व जिला कल्याण अधिकारी जय सिंह द्वारा सर्टिफिकेट व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान योगेश सैनी, हाजी यामीन, करन सिंह सैनी, चंद्रपाल सैनी, रोहित सैनी, पप्पन सक्सेना आदि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें