फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों को मान्यता देने के साथ ही वित्तीय मदद भी करे सरकार : डॉ. बर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराया जा रहा है। इस पर संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने सरकार से मांग की है कि इन मदरसों की सरकार मदद करे। जिससे इन मदरसों के संचालक चंदा एकत्र नहीं कर सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान सांसद ने मीडिया कर्मियों से वार्ता की। सांसद ने कहा कि सरकार गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे करा रही है। इस सर्वे कराने के बाद सरकार ऐसे मदरसों को मान्यता दे और इनकी वित्तीय सहायता भी करे। जिससे इन मदरसों के संचालकों को चंदा एकत्र करना नहीं पड़े। सांसद ने कहा कि मुसलमानों में तालीम की कमी है। इन मदरसों के माध्यम से मुसलमान बच्चे तालीम ले रहे हैं। सरकार मदरसों के लिए जगह उपलब्ध नहीं कराती। इसलिए गैर मान्यता प्राप्त मदरसे संचालित हो रहे हैं। इन मदरसों को चलाने के लिए चंदा भी एकत्र होता है। जिससे शिक्षकों का खर्च उठाया जा सके। आगे कहा कि सरकार जब मदद करेगी तो चंदा एकत्र ही करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें