फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एकल स्कूलों में जाने को तैयार नहीं शिक्षक...48 में से दस ने ली है नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में एकल विद्यालयों में समायोजित किए गए शिक्षक नए विद्यालय में जाने को तैयार नहीं हैं। आदेश के एक सप्ताह बाद भी सिर्फ दस शिक्षकों ने ही नए विद्यालयों में नियुक्ति ली है। बीएसए का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सभी शिक्षकों को चेतावनी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में समायोजन प्रक्रिया चल रही है। कोर्ट के आदेश पर सबसे पहले बंद और एकल स्कूलों में शिक्षकों को भेजना था। मुरादाबाद जनपद में 67 विद्यालय एकल हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अभी प्राथमिक विद्यालयों और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों को समायोजित किया गया है। दूसरे चरण में प्राथमिक विद्यालय के हेड शिक्षक शामिल किए जाएंगे। पहले चरण में 48 शिक्षकों का चयन किया गया था। सभी को विद्यालयों में नियुक्ति लेने के बाद यू-डाइस पोर्टल पर स्थिति अपडेट करनी थी, लेकिन एक सप्ताह बाद भी अभी सिर्फ दस शिक्षकों ने नए विद्यालयों में नियुक्ति ली है। शेष 38 विद्यालयों में नहीं जा रहे हैं। जबकि विभाग को 16 नवंबर को कोर्ट में अपडेट स्थिति को प्रस्तुत करना है।

नगर के विद्यालय प्रक्रिया से बाहर
विभाग की ओर से समायोजन की प्रक्रिया अभी ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में ही की जा रही है। नगर क्षेत्र के विद्यालय इससे बाहर हैं। अधिकारियों ने इसका कारण नगर क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को बताया है। अधिकारियों का कहना है कि मूल विद्यालयों में ही शिक्षक कम संख्या में हैं। इसलिए अभी नगर क्षेत्र के लिए शासन के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्जन...
यह प्रक्रिया कोर्ट के आदेश पर आयोजित की जा रही है। इसलिए सभी को उनके समायोजित विद्यालयों में नियुक्ति लेनी है। खंड शिक्षा अधिकारियों को इन शिक्षकों को नए विद्यालयों में नियुक्त करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

अमित सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें