फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : भूपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ जिले के 5710 शिक्षकों को मिलेगा। पंचायत भवन में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चाैधरी ने 20 शिक्षकों को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किया। शिक्षकों के अलावा इस योजना का लाभ 1645 शिक्षामित्रों, 207 अनुदेशकों और 3474 रसोइयों को भी मिलेगा।
विज्ञापन

वाराणसी में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ व डीबीटी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मुरादाबाद के पंचायत भवन सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चाैधरी ने योजना के तहत लाभार्थी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड और डीबीटी योजना के तहत छात्र-छात्राओं को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए।
उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं और उनके स्वास्थ्य एवं सम्मान की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के माध्यम से अब शिक्षकों एवं उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण उपचार के लिए आर्थिक चिंता नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने सभी शिक्षकों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्र निर्माण में पूर्ण समर्पण के साथ योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दाैरान एमएलसी डाॅ. जयपाल सिंह व्यस्त, सत्यपाल सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. शैफाली सिंह, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, संयुक्त निदेशक शिवलाल, संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार, एडी बेसिक दिनेश यादव आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें